Vajan Kaise Badhaye – 1 दिन में 1 किलो वजन कैसे बढ़ाएं?

Weight Gain: आज के समय में लोग मोटापे से ज्यादा दुबले पतले शरीर से परेशान है। कुछ लोग खाते पीते तो बहुत है पर उनका वजन नहीं बढ़ता। वजन कम होने के कारण उनमे आत्मविश्वास की कमी हो जाती है और वे सोचते है की हम अपना Vajan Kaise Badhaye. वैसे तो वजन बढ़ाने के लिए मार्केट में बहुत सारे प्रोडक्ट मिल जाते है जो एक बार तो आपका वजन अच्छा खासा बढ़ा देंगे और प्रोडक्ट को छोड़ने के बाद आपका शरीर पहले जैसा हो जायेगा। वजन बढ़ाने के लिए हमें सही खानपान और व्यायाम के साथ-साथ दूसरे उपायों का भी सहारा लेना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको Vajan Kaise Badhaye के बारें में विस्तार से बताएंगे।

Vajan Kaise Badhaye

वजन कैसे बढ़ाएं:- (vajan kaise badhaye)

वजन बढ़ाने के लिए सबसे पहले आपको अपने आहार में बदलाव करने होगा। वजन बढ़ाने के लिए सही आहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। सही पोषण के साथ उचित मात्रा में भोजन लेने से शरीर वजन बढ़ने लगता है। जिन लोगों को वजन बढ़ाने की जरूरत है उन्हें निम्नलिखित खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए:

दूध और दूध से बनी चीजें

दूध वजन और ताकत बढ़ाने के लिए सबसे बढ़िया होता है। आप दूध के साथ-साथ पनीर, दही, घी और मक्खन जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों का नियमित रूप से सेवन करने से आपका वजन बढ़ने लगता है। कोशिश करे की देसी गाय के दूध का इस्तेमाल ज्यादा हो क्योंकि देसी गाय का दूध हमारे लिए सबसे अच्छा होता है।

ताज़े फल और सब्जियां

फल और सब्जियों में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। विटामिन सी की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थ जैसे केला, संतरा, अमरूद, आम, अनार आदि वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। आपको रोजाना कोई न कोई एक फल जरूर खाना चाहिए। यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

समय पर खाना खाये

अगर आप सही में अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो खाना ठीक समय पर और चबा-चबा कर खाये ताकि खाने के सारे पोषक तत्व शरीर को मिल सकें। एक दिन में कम से कम 4 से 5 बार खाना जरूर खाना चाहिए। सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए, फिर दोपहर में खाना खाये और फिर रात का खाना जल्दी कर लेना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स जरूर खाये

वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत ही अच्छे होते हैं क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते है जो की वजन बढ़ने में मदद करते हैं और इसके साथ यह कई प्रकार के रोगों से बचने और उनसे लड़ने में भी मदद करते है। आप ड्राई फ्रूट्स में बादाम, सूखे मेवे, काजू, काली किसमिस,अखरोट आदि खा सकते हैं।

खजूर भी वजन बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता हैं। रोजाना रात को गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करने से वजन तेज़ी से बढ़ने लगता है ऐसा करने से शरीर बलवान और फुर्तीला बनता है।

भरपूर नींद लें

आप वजन बढ़ाने के लिए अच्छा खाना और रोजाना कसरत तो करते है लेकिन इसके साथ-साथ आपको पर्याप्त नींद लेनी भी जरुरी होती है। वजन बढ़ाने के लिए सबसे असरदार और जरूरी चीज हैं नींद। हमें रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए ताकि हमारे शरीर को पूरा आराम मिल सकें। सही नींद लेने से हम अगले दिन तरोताज़ा महसूस करते है।

रोजाना कसरत करें

रोज कसरत करने से हमारे शरीर की कोशिकाओं पर दबाव पड़ता है जिससे वे टूटने लग जाती है। अच्छा खाना खाने और सही आराम करने ये कोशिकाएं बढ़ने लगती है और पहले से मजबूत बनती है इससे आपका वजन बढ़ने लग जाता है। इसलिए रोजाना कुछ देर सुबह में एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

पानी जरूर पिएं

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी चीज है। शरीर में पानी की कमी होने से हमें कमजोरी और चक्कर आने जैसा महसूस होता है। पानी वजन बढ़ाने में हमारी बहुत मदद करता है क्योंकि पानी ही खाने के सारे पोषक तत्वों को शरीर के सभी अंगो तक पहुंचाने में मदद करता है। इसलिए हमें दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

प्रोटीन का सेवन करें

वजन बढ़ाने में प्रोटीन बहुत ही सहायक होता है क्योकि प्रोटीन का सेवन करने से ही हमारे शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। प्रोटीन से कोशिकाएं मजबूत बनती है। प्रोटीन लेने से शरीर की कमज़ोरी दूर हो जाती है और शरीर में फुर्ती आती है।

Vajan Badhane Ke Liye Kya khaye:-

केला: केला वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, विटामिन और फाइबर की अधिक मात्रा होती है जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।

मांस: अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो मांस आपके लिए बहुत ही बढ़िया चीज है। मांस में प्रोटीन, विटामिन बी12 और इसके अलावा अन्य न्यूट्रिएंट होते हैं। आप अपने पसंद के अनुसार चिकन, मटन या सीफूड़ खा सकते हैं।

अंडे: वजन बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फैट , कैलोरी भारी मात्रा में होती है। इसके सेवन से मासपेशियां और हड्डियां मजबूत होती है इसलिए रोजाना कम से कम 5 अंडे जरूर खाये।

किसमिस: वजन बढ़ाने मे किसमिस भी बहुत फायदा करती है रोजाना किसमिस का सेवन करने से शरीर मजबूत बनता है।

दाल: दाल में प्रोटीन और फाइबर होता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। आप मसूर दाल, अरहर दाल, मूंग दाल आदि का सेवन कर सकते हैं।

दूध: दूध वजन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा आहार है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। आप रोजाना देसी गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं।

Best Protein Powder For Weight Gain:-

आज के समय में वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट प्रोटीन पाउडर बाजार में मिलते हैं लेकिन सिर्फ प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से आपका वजन नहीं बढ़ सकता। इसके साथ-साथ आपको एक अच्छी Diet लेनी पड़ेगी और अच्छी कसरत भी करनी पड़ेगी। प्रोटीन लेने से आपके शरीर में नई मांसपेशियों का निर्माण होता है जिससे वजन के साथ ताकत भी बढ़ती है। अगर आप बाजार में मौजूद प्रोटीन पाउडर में से सबसे अच्छे प्रोटीन ब्रांड के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको 5 सबसे अच्छे प्रोटीन पाउडर के बारे में बताएगें जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते है।

  1. ON Whey Protein
  1. Muscleblaze whey protein
  1. Ultimate nutrition whey protein
  1. Gnc whey protein
  1. Muscletech whey protein

weight gain powder:-

अगर आपका वजन कम है और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो weight gain powder इसमें आपकी सहायता कर सकता है। weight gain powder में मौजूद एक्स्ट्रा कैलोरी आपको मसल गेन करने में मदद है। अगर आप weight gain powder का बैलेंस डाइट के साथ रोजाना इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके शरीर का वजन बढ़ाने के साथ मसल गेन भी करता है। हम आपको कुछ अच्छे और बढ़िया weight gain powder के बारे में बातएंगे जैसे –

  1. On serious mass
  1. Kevin anabolic mass gainer
  1. Mutant mass gainer
  1. Gnc mass gainer
  1. Muscletech mass gainer

1 दिन में 1 किलो वजन कैसे बढ़ाएं:-

अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए तरीके ढूंढ़ते हैं, लेकिन कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए तरीके भी जानना चाहते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको सही खानपान और व्यायाम का सहारा लेना होगा। यहाँ हम आपको 1 दिन में 1 किलो वजन बढ़ाने के तरीके बताएंगे।

संतुलित भोजन खाएं: अपने भोजन में संतुलित मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फैट होना चाहिए। आपको दिन में कम से कम 3 से 4 बार भोजन करना चाहिए और इसमें सम्पूर्ण अनाज, फल और सब्जियां शामिल होने चाहिए।

प्रोटीन खाएं: प्रोटीन वजन बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अंडे, मछली, चिकन, पनीर, दही आदि में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता हैं।

कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करें: कार्बोहाइड्रेट्स वजन बढ़ाने के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। आप चावल, रोटी, आलू, स्वीट पोटेटो आदि जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते है जिसमे  कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती हैं।

नियमित व्यायाम करें: नियमित व्यायाम वजन बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी होता है व्यायाम करने से हमारा शरीर मजबूत बनता है।

दूध और दूध से बनी चीजें: दूध, दही, पनीर, घी आदि शरीर को प्रोटीन और फैट प्रदान करते हैं। इसलिए आप देसी गाय का दूध और उससे बनी चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नट्स: मुंगफली और नट्स भी शरीर को प्रोटीन और फैट प्रदान करते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आप वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:- गर्म दूध में अंजीर खाने के फायदे – Anjeer Khane Ke Fayde

ये भी पढ़े:- बाजरा खाने के फायदे और नुकसान | Millets Benefits in Hindi

वेट गेन डाइट चार्ट:- (weight gain diet chart)

अच्छा वजन बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट बहुत जरूरी होता है। अपने आहार में आपको उतना पोषण लेना होगा जितना कि आपको आवश्यकता होती है ताकि आपके शरीर को वजन बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिल सके।

सुबह का नाश्ता:

दूध, केला और ऑटमील का शेक

ओट्स और दूध का मिश्रण

दोपहर का भोजन:

दाल और चावल

सब्जी, चावल और चिकन

शाम का भोजन:

सैंडविच और दूध

फल और दही का मिश्रण

रात का खाना:

चिकन, सब्जी और चावल

दाल और चावल

ये भी पढ़े:- खाली पेट पपीता खाने के फायदे और नुकसान

ये भी पढ़े:- शिलाजीत कैप्सूल कब खाना चाहिए | शिलाजीत के फायदे हिंदी

FAQ

Ques-1 मेरा वजन क्यों नहीं बढ़ रहा है?

अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर लोग अपने खान-पान, व्यायाम और आदतों से वजन बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को वजन बढ़ाने में मुश्किल होती है।

Ques-2 बिना भूख के मैं वजन कैसे बढ़ा सकता हूं?

अगर आप बिना भूख के वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपनी आहार को बढ़ाना होगा। आपको ऐसे खाना खाने चाहिए जो आपको जल्दी से भूख न लगाएं और आप अधिक कैलोरी खा सकें। आपको उच्च प्रोटीन और कैलोरी वाले आहार खाने चाहिए। दूध, दही, चीज, मखाने, बादाम, काजू, खजूर, खुबानी, अंजीर,  आलू, जैसे आहार आपको वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Ques-3 सबसे तेज वजन क्या खाने से बढ़ता है?

वजन बढ़ाने के लिए सबसे तेज और सही तरीका है उच्च प्रोटीन वाले आहार का सेवन करना। वजन बढ़ाने के लिए आपको दूध, दही, पनीर, चीज, अंडे, मछली, चिकन, मखाने, बादाम, काजू, अनाज, मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। इन सभी में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करती है।

Ques-4 केला खाने से कितने दिन में वजन बढ़ता है?

केला खाने से वजन बढ़ने में कुछ दिन तो लगेंगे ही। केले में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं और मोटापे के बढ़ने में मदद करते हैं। लेकिन केवल केले खाने से वजन बढ़ाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपको अपने आहार में अन्य पोषक तत्वों को भी शामिल करने की जरूरत होगी।

Ques-5 भूख ना लगने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

भूख ना लगने का सबसे बड़ा कारण अपच की समस्या हो सकती है। अपच एक सामान्य समस्या होती है जो खाने के बाद पाचन तंत्र खराब होने के कारण होती है। जब पाचन तंत्र उत्तेजित होता है तो भूख लगती है, जब यह कमजोर होता है तो भूख नहीं लगती है। अधिकतर लोगों को अपच से पीड़ित होने की समस्या होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *