Cashew Nut: Kaju Khane Ke Fayde Aur Nukshan – काजू खाने का सही तरीका

Kaju(Cashew Nut): काजू को लगभग सभी लोग जानते हैं काजू एक ऐसा नट्स होता है जो ब्राजील से लेकर भारत तक कई देशों में उगाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम (Anacardium occidentale) है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक नट्स होता है जो कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन,विटामिन B6, फॉलिक एसिड, विटामिन E, कैल्शियम, फोस्फोरस, मैग्नीज, कार्बोहाइड्रेड पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। काजू केवल स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है रोजाना काजू का सेवन करने से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते है। तो आइए जानते हैं कि काजू खाने के फायदे (Kaju Khane Ke Fayde) क्या-क्या होते हैं।

Kaju Khane Ke Fayde

काजू खाने के फायदे:- (Kaju Khane Ke Fayde)

कैंसर से बचाव

कैंसर आज के दौर में एक भयानक बीमारी की तरह फैल रही है इसलिए इससे बचने के लिए अपने खान पान ठीक रखना चाहिए। काजू में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर जैसी बीमारी को शरीर में बनने से रोकते हैं। कुछ अध्ययनों में इसके नियमित सेवन से कैंसर से बचाव में मदद मिलती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

काजू में प्रोटीन और विटामिन E जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं काजू में विटामिन E की अच्छी मात्रा होती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह हमारी त्वचा को स्वस्थ  और बढ़ती उम्र के असर को रोकने में मदद करती है। इसलिए हमें रोजाना नियमित रूप से काजू का सेवन करना चाहिए।

हृदय के लिए लाभदायक

काजू में मौजूद मोनोअनसेटुरेट्स और पॉलीअनसेटुरेट्स फैट्स आपके हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह आपके दिल की नसों में कोलेस्ट्रॉल को जमने नहीं देते जिससे दिल के कार्य में कोई रूकावट नहीं आती है और ये विभिन्न बीमारियों को रोकने और आपके दिल को अन्य रोगों से बचाने में भी मदद करते हैं।

डायबिटीज़ को कंट्रोल करें

अगर आपको डायबिटीज़ की समस्या है तो काजू का सेवन आप के लिए अच्छा साबित हो सकता है क्योकि काजू में अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण ये हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। काजू खाने से मधुमेह के मरीज़ को फ़ायदा मिलता है। आप एक दिन में 4 से 5 काजू खा सकते है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं

काजू में पाए जाने वाले  प्रोटीन और विटामिन्स हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते है। इसलिए काजू खाने से हमारे शरीर में कई तरह के इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है जिसके कारण हम बार-बार बीमार नहीं पड़ते और अगर बीमार पढ़ जाये तो जल्दी से ठीक हो जाते है।

बालों के लिए (Kaju Khane Ke Fayde)

काजू खाने से बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। काजू में प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन बी होते हैं जो बालों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और वे बहुत मजबूत और घने बनते हैं।

पित्त की पथरी

काजू में फाइबर होता ही जो पित्त की पथरी की समस्या से बचाव करने में मददगार साबित हो सकता है। पित्त की पथरी के लिए मोटापा और तेजी से वजन घटना कारण होता हैं। फाइबर से भरपूर खाना पित्त की पथरी को रोकने में मददगार होते हैं। इसलिए इस सामस्या से बचने के लिए रोजाना काजू का सेवनजरूर करें।

आंखों के लिए फायदेमंद

काजू खाने से आंखों को बहुत सारे फायदे होते हैं। काजू में आयरन, जिंक, सीलेनियम, विटामिन ई, विटामिन सी और बी6 जैसे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

हड्डियों को मजबूत बनाये

काजू खाना हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। काजू में कैल्शियम, मैग्नीशियम, भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। काजू खाने से हड्डियों की नसों में मजबूती आती है जिससे हड्डिया मजबूत बनाती है। इसके अलावा काजू में विटामिन डी भी होता है जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए काजू का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

वजन घटाये (Kaju Khane Ke Fayde)

अगर किसी व्यक्ति का वजन अधिक है और वह अपना वजन कम करना चाहता है तो उसे काजू खाना शुरू कर देना चाहिए। काजू में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जिससे हमारा पेट भरा-भरा होने के कारण हमें बार-बार भूख नहीं लगती है इससे हमारा वजन भी कम हो जाता है। इसलिए आप काजू का सेवन जल्द से जल्द शुरू करें।

याददाश्त बढ़ाए

भूलने की बीमारी में काजू खाना अच्छा बताया गया है क्योंकि काजू में मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमारी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। काजू खाने से हमारे दिमाग की सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है।

मुंह की समस्याओं से राहत

काजू में फास्फोरस और ऑलिक एसिड होता है जो मुंह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। काजू खाने से मुंह में बदबू आना जैसी समस्या दूर होती है और  काजू खाना दांतों और हड्डियों के विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

काजू खाने के फायदे और नुक्सान होते हैं इसे आपको इसका सेवन व्यक्ति की सेहत के अनुसार ही करना चाहिए। काजू खाने से आपकी सेहत को कई तरह से फायदे मिल सकते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए काजू को कम मात्रा में खाए और अपनी सेहत को सुधारे में मदद ले।

काजू खाने का सही तरीका:-

  • काजू को कच्चा खाने से बेहतर है की आप उसे भिगोकर खाए ऐसा करने से इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं और भीगे हुए काजू खाने से शरीर को कई गुना फायदा पहुंचता है। साथ ही इसका सेवन करने से और भी कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है।
  • काजू को दूध के साथ भी लिया जा सकता है। दूध और काजू का एक साथ सेवन करने से बहुत सी बीमारियां दूर होती है। क्योंकि काजू और दूध दोनों ही विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
  • काजू का सेवन शहद के साथ भी किया जा सकता है। इसलिए की काजू और शहद का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को कई गुना फायदा पहुंचता है।

काजू का पेड़:- (Kaju Tree)

काजू का पेड़ एक मध्यम आकार का पेड़ होता है जो सबसे अधिक ब्राज़ील, इंडोनेशिया, वियतनाम, इंडिया और आफ्रीका में पाया जाता है। यह एक सदाबहार पेड़ होता है जो पूरे साल फल देता है। काजू के पेड़ों की ऊंचाई लगभग 10-12 मीटर होती है और यह 50 साल तक जीवित रह सकता है। इस पेड़ का तना छोटा होता है और पत्तियां उनके खोलों में उत्पन्न होती हैं। काजू के फल को नीचे धकेलने पर एक खोल निकलता है जो काजू को आउटर कवरिंग और इनर कवरिंग के रूप में दो भागों में विभाजित करता है। काजू का पेड़ सम्पूर्ण भारत में पाया जाता है लेकिन यह दक्षिण भारत में अधिक होता है। काजू की खेती के लिए उत्तर पश्चिम महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में अधिक उपयुक्त मौसम होता है।

काजू खाने के नुकसान:-

  • शरीर में सोडियम लेवल अधिक हो सकता है।
  • ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
  • फाइबर अधिक मात्रा में शरीर में जाने से गैस, ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है।
  • पोटैशियम लेवल अधिक होने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।
  • अधिक मात्रा में काजू का सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है।

FAQ

Ques-1 रोज काजू खाने से क्या होता है?

काजू एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक होता है। इसके अलावा, यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग काजू खाने से डरते हैं क्योंकि यह मोटापा बढ़ाता है, लेकिन वास्तव में संतुलित मात्रा में काजू खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

Ques-2 एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए?

काजू के फायदों के बारे में जानने के बाद लोग अक्सर यह पूछते हैं कि एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए। जैसा कि हमने पहले भी बताया है, काजू में अधिक मात्रा में फैट होता है, इसलिए आपको काजू अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। आप दिन में ज्यादा से ज्यादा 5-10 काजू खा सकते है।

Ques-3 क्या काजू गर्म होता है?

हां, काजू गर्म होता है। इसमें अधिक मात्रा में फैट होती है जो उसे गर्म करती है। इसलिए, अधिक मात्रा में काजू खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

Ques-4 काजू लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?

काजू खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का समय होता है। दोपहर के समय आपके शरीर में पाचन तंत्र अधिक सक्रिय होता है जिससे काजू का सेवन अधिक फायदेमंद होता है।

Ques-5 क्या काजू ब्लड शुगर बढ़ाता है?

काजू ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। काजू में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और शुगर होती है जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए ब्लड शुगर के मरीजों को काजू के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *