Fitness Tips: Body कैसे बनाए और फिट रहने के घरेलू उपाय?

आज के समय में हर नौजवान फिट और फुर्तीला शरीर बनाना चाहता हैं। लेकिन आज की तनाव भरी ज़िंदगी में लोग अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। वे न तो समय पर खाना खाते है और न ही समय पर सोते हैं। जिसके कारण उनका शरीर आगे चलकर कमजोर होने लगता है और बहुत जल्द बीमार हो जाता हैं। इसलिए एक Healthy Life के लिए आपके आपके शरीर का Fit होना बहुत जरुरी हैं। शरीर को Fit रखने से हमारा मतलब Muscular Body और Six pack Abs बनाने से नहीं हैं। जो इंसान मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से मजबूत होता हैं। वहीं एक अच्छी सेहत का मालिक होता हैं। जिन लोगों का शरीर Fit होता हैं। वे दूसरों की तुलना में ज्यादा काम करते है और देखने में भी सुंदर होते हैं। इस लेख में हम शरीर को Fit रखने के लिए आपको Fitness Tips देंगे की Body कैसे बनाए और फिट रहने के घरेलू उपाय। तो आइये जानते हैं.

Fitness Tips: Body कैसे बनाए और फिट रहने के घरेलू उपाय?

फिट रहने के घरेलू उपाय:-

योग करें

प्राचीन समय में लोग शरीर को Fit रखने के लिए योग का अभ्यास किया करते थे। योग उनकी दैनिक किर्या का एक हिस्सा हुआ करता था। जिससे उनका शरीर Fit और फुर्तीला रहता था। योग करने से शरीर में बल की वृद्धि होती हैं और शरीर बीमारियों से दूर रहता हैं। जिससे आयु लम्बी होती हैं।

संतुलित आहार लें

अगर आप अपने शरीर को Fit रखना चाहते हैं। तो सबसे पहले अपनी Diet पर ध्यान दें। आपको अपनी Diet में हरी सब्जियां, ताज़ा फल, और साबुत अनाज को शामिल करना होगा। इसके साथ-साथ आपको पनीर, टोफू, सोयाबीन आदि का प्रयोग भी करना होगा। इनमे प्रोटीन की मात्रा अधिक होती हैं। जिससे हमें सारा दिन एनर्जी मिलती रहती हैं।

व्यायाम करना

एक अच्छी Diet के साथ आप रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं। जिसमें दौड़ना, जॉगिंग करना आदि शामिल हैं। ऐसा करने से आपको भरपूर ऊर्जा    मिलेगी और खाना भी ठीक से हजम होता रहता हैं। व्यायाम करने से हमें दिन भर काम करने की ताकत मिलती हैं जिससे की हम अपने काम को आसानी से कर पाते हैं।

जिम करें

अगर आप अपने शरीर की Fitness को बढ़ाना या Body बनाना चाहते है तो जिम में जाकर कसरत जरूर करें। जिम में कसरत करने से हमारी मांसपेशिया टूटती हैं। और जब हम घर पर अच्छी Diet लेते हैं तो हमारी मांसपेशिया बढ़ती हैं। जिससे हमारा शरीर Fit और मजबूत होता हैं।

पानी पियें

शरीर को Fit रखने में पानी एक मत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। आज कल लोग पानी कम पीते हैं जिससे उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। और उन्हें सारा दिन सुस्ती छाई रहती हैं। पानी पेट की पाचन किर्या करने में मदद करता हैं। जिससे शरीर की सारी गंदगी बहार निकल जाती हैं।

तनाव से बचें

तनाव से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां पैदा होती हैं। तनाव हमारी पाचन प्रणाली को ख़राब करता है जिससे खाना ठीक से पच नहीं पाता और हमारे पेट में गैस, कब्ज़, एसिडिटी जैसे विकार उत्पन होते हैं। इसलिए तनाव से दूर रहें।

Fitness Tips: Body कैसे बनाए, Body को फिट कैसे रखें?

Body Kaise Banaye:- (बॉडी कैसे बनाएं)

  1. Body बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक्सरसाइज शुरू करनी पड़ेगी। एक्सरसाइज के लिए आप जिम में जा सकते है या फिर घर पर भी कर सकते हैं।
  1. कसरत: रोजाना कुछ समय कसरत करने से शरीर को फिट और स्वस्थ बनाया जा सकता है। कसरत के लिए आप कुछ भी चुन सकते हैं जैसे कि योगा, जिम, तेज़ चलना या दौड़ना।
  1. आराम करना: रोजाना कसरत करने से शरीर थक जाता है इसके लिए आपको दिन में से कुछ समय आराम के लिए निकलना पड़ेगा।
  1. अच्छा खाना खाएं: Body बनाने के लिए अच्छा और बेहतर खाना लेना बेहद जरूरी होता है। आपका खाना प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होना चाहिए जिससे आपके शरीर को वो सभी पोषक तत्व मिले, जो शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बनाते हैं।
  1. पर्याप्त नींद ले: Body बनाने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

 

FAQ

Ques -1 कौन सी चीज खाने से शरीर बनता है?

शरीर बनाने के लिए आपको अपनी Diet में Protein, Carbohydrate, Fat को शामिल करना होगा। इनसे आपको एनर्जी मिलती हैं। इसक साथ आपको हरी सब्जियों और ताज़ा फलों का सेवन करना होगा। इनसे आपके शरीर में Vitamins and Minerals की कमी पूरी हो जायगी।

Ques -2 Body बनाने में कितना समय लगता है?

एक अच्छी Body बनाने में लगभग 10 से 12 महीने का समय लगता हैं। जिसमे आपको बहुत मेहनत और लगन से कसरत करने पड़ती हैं। और अपनी Diet का खास तौर पर ध्यान रखना पड़ता हैं।

Ques -3 सुबह सुबह ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?

सुबह के खाने में हमें काजू, बादाम और अखरोट का सेवन करना चाहिए। इनमे अच्छी मात्रा में Healthy Fat और Protein पाया जाता हैं। जो हमें ताकत प्रदान करता हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *