किडनी की बीमारी के 10 संकेत – Kidney Failure Symptoms in Hindi

Kidney in Hindi: किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है। हमारी किडनी का काम शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों (टॉक्सिन्स) को छानकर बाहर निकालना है। ज्यादातर मामलों में किडनी की बीमारी का शुरू में पता नहीं चल पाता यह अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है। हालांकि आज कल की जीवनशैली और गलत खान-पान के तरीके इसे बहुत अधिक प्रभावित कर रहे हैं, दवाओं का अत्यधिक सेवन करने से भी किडनी पर बुरा असर पड़ता है जिसके कारण कई बार किडनी खराब हो जाती है। अगर कुछ सावधानियां रखी जाएं, तो इस बीमारी को शुरू में ही पहचाना जा सकता है और इससे बचाव भी किया जा सकता है। इसलिए इस लेख में हम किडनी की बीमारी के 10 संकेत के बारे में विस्तार से जानेंगे।

किडनी की बीमारी के 10 संकेत

किडनी की बीमारी के 10 संकेत:-

किडनी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है इसलिए इसे ठीक रखना बहुत ही ज़रूरी होता है। यहां हम किडनी से जुड़ी बीमारीयों के संकेतों के बारे में जानेंगे।

  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब में खून आना
  • बार-बार उल्टी का अनुभव होना
  • पेशाब करते समय दर्द या खुजली का अनुभव करना
  • भूख का कम होना
  • टखनों और पैरों में सूजन आना
  • नसों में दर्द होना
  • वजन कम करना
  • अत्यदिक थकान महसूस होना
  • त्वचा में खुश्की आना

यदि आप इन लक्षणों को अपने शरीर में महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए जो आपके किडनी से जुड़ी समस्याओं की जांच करेगा।

किडनी इन्फेक्शन के लक्षण:-

  • बार-बार पेशाब आना और पेशाब में दर्द या जलन होना
  • पेशाब में खून आना
  • ठंड के साथ बुखार होना
  • बार-बार उल्टी करना
  • वजन कम होना
  • पेशाब में बदबू आना
  • भूख में कमी आना
  • कमजोरी महसूस होना

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण:- (Kidney Failure Symptoms in Hindi)

  1. अधिक थकान या दुर्बलता महसूस करना
  1. बार-बार पेशाब आना और पेशाब न कर पाना
  1. पेशाब के साथ रक्त आना
  1. शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द का अनुभव करना
  1. चक्कर आना
  1. भूख कम होना या बढ़ना
  1. पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  1. एनीमिया
  1. पेशाब में बदबू महसूस होना
  1. चेहरे या आंखों में सूजन आना
  1. हाई ब्लड प्रेशर
  1. सांस लेने में तकलीफ होना

किडनी खराब होने पर कहाँ दर्द होता है:-

किडनी खराब होने पर आमतौर पर कमर के निचले हिस्से में दर्द होता है और कभी कभी यह दर्द कमर के दोनों तरफ भी हो सकता है। इसके इलावा किडनी खराब होने पर छाती में, मांसपेशियों में, पेट के निचले हिस्से में, पैरों और टखनों में भी दर्द होता है।

अगर आप भी अपने शरीर के इन हिस्सों में दर्द महसूस कर रहें है तो एक बार अपने डॉ से जरूर बात करें ताकि दर्द का सही कारण पता लगाया जा सकें।

ये भी पढ़े:- पेट में इन्फेक्शन कैसे होता है इसके लक्षण और घरेलू उपाय

दोनों किडनी खराब होने पर आदमी कितना दिन जिंदा रह सकता है:-

आज की तनाव भरी जीवनशैली में हमारे शरीर को अनेक तरह के रोगों का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक बड़ा रोग किडनी की खराबी है। ज्यादातर  लोग इस बीमारी के बारे में बहुत कम जानते हैं। यह एक बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है अगर इसका इलाज समय पर ना किया जाए तो इससे मौत भी हो सकती है। इसलिए इस बीमारी के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। एक व्यक्ति का दोनों किडनीयों के बिना भी जीवन संभव हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति की दोनों किडनी खराब हो जाये तो उस व्यक्ति का ज्यादा दिन तक जिंदा रहना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

हालांकि इस दौरान उस व्यक्ति को बहुत सारी दवाओं और डॉक्टरी सलाह की जरूरत पड़ती है। किसी व्यक्ति का बिना दोनों किडनीयों के जिंदा रहना तभी तक मुमकिन है जब तक उसका सही से डायलिसिस होता है। डायलिसिस करने से शरीर में मौजूद सारी गंदगी को मल और पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है जो किडनी का काम होता है। बिना डायलिसिस के किसी व्यक्ति का लंबे समय तक जिंदा रहना मुश्किल होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार बिना दोनों किडनी के मरीजों को डायलिसिस के अलावा खाने पिने में परहेज, कसरत और भी कई तरह की देखभाल करनी होती है।

ये भी पढ़े:- लिवर में सूजन होने के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय

किडनी खराब होने पर क्या खाएं:-

किडनी खराब होने पर खान-पान का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। किडनी रोगियों को ऐसा भोजन करना चाहिए जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो। कुछ ऐसे आहार जिन्हें किडनी रोगी को खाने चाहिए, उनमें से कुछ हैं:

लाल शिमला मिर्च: लाल शिमला मिर्च में पोटेशियम की मात्रा कम होती है, साथ ही यह विटामिन-ए, सी, बी6, फॉलिक एसिड और फाइबर से भरपूर होती हैं। इसमें लाइकोपीन भी पाया जाता है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दूर रखने में मदद करता है।

पत्ता गोभी: पत्ता गोभी में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है जो किडनी रोगियों के लिए फायदेमंद होते है। इसके इलावा इसमें फाइबर भी होता है जो हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

लहसुन: हमारे शरीर के लिए लहसुन बहुत ही लाभदायक होता है। लहसुन खाने से ख़राब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और सूजन भी कम होती है। किडनी रोगियों को नमक की जगह लहसुन पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए क्योकि नमक में सोडियम अधिक मात्रा में होता है जो किडनी के लिए अच्छा नहीं होता।

प्याज: प्याज सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद भी है। प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स किडनी को सही रखने के लिए काफी मदद करते है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी की बीमारियों को दूर रखते है। इसलिए अपने खाने में प्याज का सेवन सलाद के रूप में अवश्य करें।

जामुन: जामुन कई प्रकार के औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो किडनी को हेल्दी रखने में आपकी सहायता  करते हैं।

नमक: किडनी खराब होने पर आपको नमक की मात्रा कम करनी पड़ती है। ज्यादा नमक खाने से आपकी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़े:- गुर्दे की पथरी या किडनी स्टोन: कारण, लक्षण और इलाज?

क्या किडनी ठीक हो सकती है:-

हां, किडनी की बीमारी को ठीक किया जा हैं। अगर समय पर इलाज शुरू कर दिया जाए तो किडनी की बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। आमतौर पर किडनी की बीमारी के लक्षणो को शुरू में ही पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

 

इसलिए अपनी किडनी की हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। किडनी संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें, समय-समय पर डॉक्टर से जाँच करवाएं, नियमित रूप से पानी पिएं और सही आहार ले। इन उपायों को अपनाकर किडनी की समस्याओं से बचा जा सकता है।

किडनी बचाव के उपाय:-

सही आहार ले

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार लेना बहुत जरूरी होता है। आपको अपनी डाइट में कम नॉन-वेज खाना चाहिए और बहुत सारे फल व सब्जी खाने चाहिए। आपको आलू, गाजर, खीरा, बीन्स, सेम जैसी पौष्टिक चीजें खानी चाहिए जो कि किडनी के लिए बहुत अच्छी होती हैं। इसके अलावा, शहद, नींबू, हरी चाय भी किडनी के लिए फायदेमंद होती हैं।

पानी की सही मात्रा

अगर आपको किडनी को स्वस्थ रखना है तो आपको रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी किडनी को स्वस्थ रखता है और शरीर में  मौजूद विषैले पदार्थों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालता है।

व्यायाम करें

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना भी बहुत जरूरी होता है। आपको रोजाना कुछ न कुछ व्यायाम जरूर करना चाहिए जैसे कि योगा, धीरे-धीरे दौड़ना आदि। व्यायाम आपके शरीर के साथ किडनी को भी स्वस्थ रखता है।

सिगरेट और शराब का सेवन न करें

रोजाना सिगरेट और शराब का अधिक सेवन करने से आपकी किडनी को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इस चीजो के सेवन से बचना चाहिए।

नमक कम ले

नमक का ज्यादा सेवन दिल के साथ-साथ किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अगर आप अपनी किडनी को सारी जिंदगी हेल्दी रखना चाहते हैं तो नमक का उपयोग कम से कम करें।

पर्याप्त नींद लें

अच्छी नींद आपकी किडनी को ख़राब होने से बचा सकती है। अपने शरीर को सही बनाए रखने के लिए आपको रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक रह सकते हैं।

ये भी पढ़े:- किडनी में सूजन क्यों होता है और किडनी में सूजन के लक्षण क्या है

ये भी पढ़े:- लिवर का रामबाण इलाज – Liver Treatment in Hindi

FAQ

Ques-1 किडनी का रामबाण इलाज क्या है?

किडनी का रामबाण इलाज कई प्रकार के होते हैं। इसमें किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस और कुछ दवाइयों का उपयोग शामिल होता हैं। किडनी ट्रांसप्लांट एक सफल उपचार है जो गंभीर किडनी रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है। इसमें अधिकतर मामलों में स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता का सुधार होता है। यह इलाज बड़ी लागत वाला होता है और इसके लिए मरीज को एक स्वस्थ डोनर की आवश्यकता होती है।

Ques-2 किडनी साफ करने के लिए क्या खाएं?

किडनी की सफाई करने के लिए आपको दिन में लगभग 4 से 5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इसके साथ-साथ आप ताज़ा फलों के रस का भी प्रयोग कर सकते है।

Ques-3 किडनी रोगी दूध पी सकते हैं क्या?

हाँ, किडनी रोगियों को दूध पीने में कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। इसलिए, किडनी रोगियों को दिन में अधिकतम एक गिलास दूध प्रतिदिन पीना चाहिए। वे अन्य दूध उत्पादों जैसे दही, पनीर आदि को भी उन्हें पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए।

Ques-4 किडनी के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है?

किडनी के लिए सबसे अच्छा फल आम होता है। आम में पोषक तत्वों और विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है जो कि किडनी स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसके अलावा, सेब, संतरा, अंगूर और अन्य तरल फल भी किडनी के लिए उपयोगी होते हैं।

Ques-5 किडनी इन्फेक्शन कितने दिन में ठीक होता है?

किडनी इन्फेक्शन का इलाज इसकी गंभीरता पर निर्भर करता है। सामान्य किडनी इन्फेक्शन को दवाइयों के सहारे जल्दी ठीक किया जा सकता है। इसमें एंटीबायोटिक दवाएं और दर्द निवारक दवाएं शामिल होती हैं। यह इलाज आमतौर पर कुछ हफ्तों तक चलता है। हालांकि, इसका समय इंफेक्शन की गंभीरता और रोगी की सेहत के अनुसार भी बदल सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *