गुर्दे की पथरी या किडनी स्टोन: कारण, लक्षण और इलाज?

Kidney Stone in Hindi: आज के बदलते हुए दौर में गुर्दे में पथरी या किडनी स्टोन एक सामान्य समस्या बन गई है। जिसमें गुर्दे में एक छोटी सी पथरी का निर्माण होता है। यह पथरी गुर्दे के अंदर जमा होती है और इसके कारण गुर्दे की आम गतिविधियों में दिक़्क़त होती है। यह समस्या आमतौर पर खराब खानपान और पानी की कमी के कारण होती है। यह पथरी मुख्य रूप से कैल्शियम ऑक्सलेट, स्ट्रूविटा, यूरिक एसिड और सिस्टीन जैसे तत्वों से बनी होती है। हमारे शरीर में खून को साफ करना और पेशाब बनाना मुख्य रूप से गुर्दे (kidney) का काम होता हैं। लेकिन खाने में अधिक मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम और खनिज होने के कारण अपशिष्ट पदार्थ गुर्दे से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं। जो बाद में गुर्दे में जमा होकर पथरी बन जाते हैं। इस लेख में हम गुर्दे से जुडी समस्याओं के बारें में जानकारी देंगे। जिसमे गुर्दे की पथरी के कारण, लक्षण और इसका इलाज कैसे होता हैं।

गुर्दे की पथरी या किडनी स्टोन: कारण, लक्षण और इलाज?

गुर्दे की पथरी के कारण:-

  • शरीर में पानी की कमी की वजह से पथरी होने की संभवना बढ़ जाती हैं।
  • परिवार में पहले किसी को पथरी की समस्या हो चुकी हैं।
  • आपकी Diet में प्रोटीन, नमक और चीनी की अधिक मात्रा रहती हैं।
  • अधिक वजन की वजह से भी पथरी हो सकती हैं।
  • आपके पेशाब में यूरिक एसिड, ऑक्सालेट, सिस्टीन या कैल्शियम की मात्रा अधिक रहती हैं।
  • अन्य मेडिकल समस्याएं जैसे कि उच्च रक्तचाप या डायबिटीज भी इस समस्या का कारण बन सकते हैं।

किडनी स्टोन के लक्षण:- (Kidney Stone Symptoms in Hindi)

  • पेशाब के समय दर्द या जलन होना।
  • पेशाब के खून आना।
  • गुर्दे में दर्द होना।
  • पेट और पीठ के निचले हिस्से में दर्द या तनाव होना।
  • बुखार आना।
  • उलटी आना या जी मिचलाना।
  • पेशाब का बार-बार आना।

गुर्दे की पथरी की जांच:-

इन जांचो से आप पथरी का पता लगा सकते हैं।

  • पेशाब की जांच
  • खून की जांच
  • पेट का एक्सरे
  • अल्ट्रासाउंड
  • CT स्कैन

गुर्दे की पथरी का इलाज:-

वैसे तो गुर्दे की पथरी का इलाज उसके आकार पर निर्भर करता हैं। अगर पथरी छोटी है तो सामान्य दवाओं और खानपान में बदलाव से ठीक हो जाती हैं। वही पथरी का आकर बड़ा हो गया है और दवाइयां काम नहीं कर रही तो ऑपरेशन की मदद से पथरी को बहार निकला जा सकता हैं।

गुर्दे की पथरी के घरेलू उपाय:-

गुर्दे की पथरी को कुछ घरेलू उपायों से निकाला जा सकता है। हालांकि, यदि आपकी समस्या अधिक गंभीर है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

  • पानी पीना: अधिक मात्रा में पानी पीना गुर्दे की पथरी को निकालने में मदद कर सकता है। आपको प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
  • नींबू पानी: नींबू पानी गुर्दे की पथरी को तोड़ने में मदद कर सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं और रोजाना इसे पीएं।
  • आंवले का रस: आंवले में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो गुर्दे की पथरी को दूर करने में मदद करता है। आंवले का रस निकालें और रोजाना इसे पीने की कोशिश करें।
  • धनिया का पानी: धनिया के बीजों को पीसकर उन्हें पानी में भिगो दें और रात भर इसे रख दें। सुबह इसे छानकर पीने से गुर्दे की पथरी को टूटने में मदद मिलेगी।
  • अदरक का रस: अदरक गुर्दे के लिए बहुत लाभदायक होता है। अदरक का रस गुर्दे की पथरी को निकालने में मदद कर सकता है। आप एक चम्मच अदरक का रस ले सकते हैं और उसे दिन में कम से कम एक बार पी सकते हैं।
  • सेब का सिरका: सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है। एसिटिक एसिड गुर्दे की पथरी को घोलने में मदद करता है। सेब साइडर सिरका पथरी के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए 250 से 300ml शुद्ध पानी में 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे दिन पिएं।
  • तुलसी के पत्ते: गुर्दे की पथरी को बहार निकलने में तुलसी के पत्तो का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आप प्रतिदिन 4-6 तुलसी के पत्तों को चबा-चबा कर खाएँ। इसमें एसिटिक एसिड एवं अन्य जरूरी तत्व होते है जो पथरी को तोड़कर पेशाब के रास्ते से बाहर निकाल देते है।

गुर्दे की पथरी में क्या खाए और क्या न खाए:-

क्या खाए:

  • पानी: दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। जल पथरी को अवशोषित करने में मदद करता है और मूत्र के माध्यम से शरीर से निकाल देता है।
  • नारियल पानी: नारियल पानी एक अच्छा हाइड्रेशन देने वाला विकल्प होता है।
  • अनाज, फल और सब्जियां: फल और सब्जियां भरपूर मात्रा में खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। अनाज भी पथरी को कम करने में मदद करते हैं।
  • पुदीना: पुदीने का रस अलसी के साथ मिलाकर पीने से पथरी में लाभ मिलता है।
  • अंजीर: अंजीर के सेवन से पथरी कम होती है।
  • लौकी, तरबूज, ककड़ी आदि: ये सभी जल से भरे हुए होते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • गेहूं के जवारे: गेहूं के जवारे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन को बेहतर बनाती है।

क्या न खाए:

  • जंक फूड: चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, नमकीन, क्रैकर्स, स्वीट्स और केक जैसे जंक फूड उच्च मात्रा में नमक और शक्कर के साथ भरे होते हैं जो गुर्दे की पथरी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
  • मसालेदार खाद्य पदार्थ: जैसे कि मिर्च, लहसुन, हरी मिर्च आदि। इन चीजों में विशेष तौर पर ऑक्सलेट्स होते हैं जो पथरी बनाने में मदद करते हैं।
  • प्रोटीन भरपूर आहार: जैसे कि मांस, मछली आदि। अधिक प्रोटीन का सेवन गुर्दे की पथरी को बढ़ावा देता है।
  • चाय और कॉफी: चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है जो गुर्दे की पथरी को बढ़ावा देती है।
  • शक्कर: शक्कर के सेवन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है जो गुर्दे की पथरी के रोगी के लिए खतरनाक हो सकता है।
  • धूम्रपान और शराब: धूम्रपान और शराब से दूर रहना चाहिए।

किडनी स्टोन के नुकसान:-

किडनी स्टोन की आम भाषा में कहानी है कि यह एक पथरी होती है जो कि किडनी में बनती है। यह पथरी भिन्न-भिन्न आकार और रंग में होती है। किडनी स्टोन हमारे शरीर में कई समस्याओं का कारण बन सकते हैं। किडनी स्टोन उन लोगों को होते हैं जिनके शरीर में यूरिक एसिड, कैल्शियम ऑक्सलेट, या फिर कैल्शियम फास्फेट की मात्रा बढ़ जाती है। इससे शरीर में एक तरह की पथरी बनने लगती है। इससे निजात पाने के लिए हमें किडनी स्टोन के नुकसान के बारे में अच्छी तरह से जानना चाहिए।

FAQ

Ques-1 गुर्दे की पथरी को कैसे निकाले?

वैसे तो गुर्दे की पथरी का इलाज उसके आकार पर निर्भर करता हैं। अगर पथरी छोटी है तो सामान्य दवाओं और खानपान में बदलाव से ठीक हो जाती हैं। वही पथरी का आकर बड़ा हो गया है और दवाइयां काम नहीं कर रही तो ऑपरेशन की मदद से पथरी को बहार निकला जा सकता हैं।

Ques-2 गुर्दे की पथरी से क्या क्या परेशानी होती है?

गुर्दे की पथरी से पेशाब में दर्द और जलन, पेशाब में खून आना, पेट के निचले हिस्से में तेज़ दर्द होना, बुखार आना आदि परेशानिया हो सकती हैं।

Ques-3 कितने एमएम की पथरी खतरनाक होती है?

डॉ का कहना है की 5 एमएम तक की पथरी को बिना ऑपरेशन के भी बाहर निकला जा सकता है, लेकिन उसके लिए सही इलाज और खूब पानी पीना जरूरी है। लेकिन अगर 6.5 एमएम से ज्यादा बड़ी पथरी है तो आपको परेशानी हो सकती हैं। क्योकि इतनी बड़ी पथरी को बिना ऑपरेशन बाहर निकलना संभव नहीं होता।

Ques-4 गुर्दे की पथरी में क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर आपको गुर्दे की पथरी की समस्या है तो मांस मछली, तली हुई मसालेदार चीजें, जंक फ़ूड, मिठाइयां, शराब आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Ques-5 गुर्दे की पथरी का दर्द कहाँ होता है?

पथरी का दर्द मुख्य रूप से पेट के निचले हिस्से में होता हैं। पथरी, खनिजों और नमक का संगठन होता है जो ज्यादातर कैल्शियम और यूरिक एसिड से बना पत्थर होता है। जो कि गुर्दे के भीतर जमा हो जाता है। जिससे असहनीय दर्द होता हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *