अलसी (Alsi Seeds) के फायदे और नुकसान

Flax Seeds in Hindi: अलसी एक पौधा होता है, जिसका वैज्ञानिक नाम लिनम उसिटाटिस (Linum usitatissimum) है। जिसके बीजों को खाने और औषधीय उपयोग के लिए उगाया जाता है। अलसी के बीज फ्लैक सीड के नाम से भी जाने जाते हैं। ये छोटे भूरे रंग के बीज होते हैं अलसी के बीज खाने में स्वादिष्ट होते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, ऑमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और विटामिन के साथ-साथ कई और पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीज खाने से हार्ट स्वस्थ रहता है, वजन कम करने में मदद करते हैं, चेहरे की त्वचा को नरम, ग्लॉसी और चमकदार बनाते हैं, और अन्य कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। इस लेख में हम अलसी (Alsi Seeds) के फायदे और नुकसान के बारें में जानकारी देंगे।

अलसी (Alsi Seeds) के फायदे और नुकसान

अलसी के फायदे:- (Alsi Ke Fayde)

  • स्वस्थ त्वचा: अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और उसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
  • डायबिटीज के लिए उपयोगी: अलसी में फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज होने का खतरा कम होता हैं।
  • वजन घटाने में सहायक: अलसी के बीज वजन को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं। दरअसल, अलसी के बीज में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर से पेट भरा-भरा महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण में रहता है।
  • हृदय रोगों से बचाव: अलसी में मौजूद ऑमेगा-3 फैटी एसिड हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं। अलसी के सेवन से हार्ट बीट नॉर्मल रहती है, ये हार्ट को हेल्दी रखने से साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है।
  • बालों के लिए उपयोगी: अलसी में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स बालों के विकास और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करते है।
  • पाचन तंत्र को बेहतर करें: अलसी के बीजों को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • कोलेस्ट्रॉल में कमी: अलसी के बीजों को एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने का अच्छा स्रोत बताया है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाए: अलसी के बीज का उपयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके बीज एंटी वायरल, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल होते है।

अलसी के नुकसान:- (Alsi Ke Nuksan)

  • अलसी ज्यादा खाने से एलर्जी भी हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर, सांस लेने में दिक्क्त जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर आप अलसी का इस्तेमाल जयादा करते है और पानी का सेवन कम करते है तो इससे आँतों में ब्लॉकेज हो सकता है।
  • सही मात्रा में अलसी खाने से कब्ज दूर होती है वहीं इसे अधिक मात्रा में खाने पर दस्त लग सकते है।
  • अगर आप प्रेग्नेंट होना चाहती है तो ऐसे में अलसी के सेवन से बचना चाहिए।

खाली पेट अलसी खाने के फायदे :-

  • लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।
  • अलसी बालों की सुंदरता को भी बढ़ाती है। बालों का झड़ना, रुसी की परेशानी, गंजापन दूर कर बालों को मजबूत बनाता है।
  • महिलाओं को पीरियड अनियमित नहीं आते या पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है तो खाली पेट अलसी खाने से इसमें लाभ होता है।
  • अलसी ब्रेस्ट कैंसर, प्रोटेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। इसके लिए सुबह खाली पेट अलसी का सेवन करे।
  • स्किन की झुर्रियों, फाइन लाइन्स और कील-मुहांसों को दूर करने के लिए भी खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।
  • वजन कम करने के लिए खाली पेट अलसी खाना फायदेमंद है।

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे:-

  • मासिक धर्म के समय लाभदायक: अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मासिक धर्म के दर्द को कम करने में मददगार होता है।
  • ब्रेस्ट कैंसर से बचाव: अलसी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में मददगार होते हैं।
  • हड्डियों के लिए फायदेमंद: अलसी में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। अलसी के सेवन से हड्डियों की मजबूती होती है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद: अलसी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, अलसी में मौजूद विटामिन ई त्वचा को नरम, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

अलसी का तेल:- (Alsi Ka Tel)

अलसी का तेल एक आयुर्वेदिक तेल है जो अलसी बीजों से निकाला जाता है। यह तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अलसी के तेल में विटामिन E, विटामिन ए, लिनोलेनिक एसिड, लौरिक एसिड, ओलेक्सीएक एसिड, पाल्मिटिक एसिड, स्टेअरिक एसिड, आदि पोषक तत्व होते हैं। और इसे अलग-अलग समस्याओं के इलाज में उपयोग किया जाता है।

  • दांतों के लिए: अलसी का तेल दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की समस्याओं को दूर करता है और मुंह के रोगों से लड़ने में मददगार होता है।
  • बालों के लिए: अलसी के तेल में विटामिन ई, बी कंप्लेक्स, जिंक और ऑमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे बाल मजबूत बनते हैं और उन्हें झड़ने से बचाया जा सकता है।
  • त्वचा के लिए: अलसी का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा को सुंदर और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • सूजन कम करने के लिए: अलसी का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड का भंडार है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

अलसी के बीज खाने का तरीका:-

अलसी बीज का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है जैसे कि बीज, पाउडर, और तेल। यह निम्नलिखित तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

  • अलसी के बीज: आप अलसी के बीज को सीधे भी खा सकते हैं या फिर इन्हें अपनी पसंद के अनुसार अन्य भोजनों में शामिल कर सकते हैं। आप अलसी बीजों को सलाद, दही, सब्जी या फलों के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, अलसी बीजों को पानी में भी भिगो कर प्रयोग किया जा सकता है।
  • अलसी का पाउडर: अलसी का पाउडर बहुत सारे भोजनों में शामिल किया जा सकता है, जैसे कि दही, फलों या सब्जियों के साथ मिलाकर खाने से लेकर बेकरी उत्पादों में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

  • अलसी का तेल: अलसी के तेल का उपयोग त्वचा और बालों के लिए किया जाता है। आप इस तेल को सीधे अपनी त्वचा और बालों पर लगा सकते हैं या इसका इस्तेमाल मसाज तेल के रूप में भी किया जा सकता है।
  • अलसी के लड्डू: आप अलसी के लड्डू बना सकते हैं जो आपके खाने में एक मधुर और स्वस्थ विकल्प होंगे।
  • अलसी के पानी का सेवन: अलसी के पानी को बनाने के लिए अलसी के बीजों को पानी में भिगोएं और इसे पीने से आपके शरीर को पोषण मिलेगा।

FAQ

Ques-1 सुबह खाली पेट अलसी खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट अलसी खाने लिवर,बालों का झड़ना, स्किन की समस्या, पेट के समस्या आदि से छुटकारा मिल सकता हैं।

Ques-2 1 दिन में कितनी अलसी खानी चाहिए?

आप सीमित मात्रा में नियमित रूप से अलसी खा सकते हैं। शुरुआत में एक दिन में 1 चम्मच ही अलसी का सेवन करना चाहिए, बाद में आप इसे 2 चम्मच तक ले जा सकते हैं।

Ques-3 अलसी के नुकसान क्या है?

अलसी का ज्यादा सेवन करने से पेट में गड़बड़ी, दस्त और एलर्जी हो सकती हैं।

Ques-4 अलसी का सेवन किस रोग में व कैसे करें?

अलसी का सेवन करने से भी सूखी खांसी, और दमा की बीमारी ठीक हो जाती है। इसके अलावा, अलसी के बीजों को भूनकर शहद, या मिश्री के साथ चाटें। इससे खांसी और दमा में लाभ मिलता है।

Ques-5 अलसी की तासीर क्या होती है?

बता दें की अलसी की तासीर गर्म होती है, ऐसे में गर्मियों में इसके अधिक सेवन से पेट को नुकसान पहुंच सकता है. हालांकि व्यक्ति सर्दियों में अलसी के बीजों का सेवन कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *